सब्‍सक्राईब करें

क्या आप ईमेल पर नियमित कहानियां प्राप्त करना चाहेंगे?

नियमित अपडेट के लिए सब्‍सक्राईब करें।

हरदा हादसे में पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए संघ के स्वयंसेवक

हरदा (मध्य प्रदेश)

parivartan-img

6 फरवरी को मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का धमाका इतना भयानक था कि, हरदा से 40 किलोमीटर दूर तक की धरती दहल उठी। विस्फोट में घायल हुए 217 लोगों के परिजनों की बुरी हालत थी।


हादसे के बाद मची अफरा तफरी में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने।


आग बुझाने से लेकर, घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक हर मोर्चे को बखूबी संभाला इन नौजवानों ने।हादसे के दूसरे दिन भी, प्रशासनिक कर्मचारियों व  घायलों के परिजनों के चाय नाश्ते की व्यवस्था में लगे नजर आए स्वयंसेवक बंधु।